Showing posts with label technology. Show all posts
Showing posts with label technology. Show all posts

दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान, जानिए विस्तार से

Add Comment
सेना को हमला करना या दुश्मन की ताकत पता करनी हो जमीनी हमला करना हो या समुद्र में जहाज को नष्ट करना हो सब चीजों में लड़ाकू विमान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह किसी भी युद्ध का सबसे जरुरी हथियार होता है। आज हम लोग बात करने जा रहे हैं दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान के बारे में।  नीचे विस्तार से दिए गए हैं।  The world's most powerful fighter aircraft know in detail.

एफ-35 लाइटनिंग:

टेक्नोलॉजी से लाइफ कम समय में सबसे घातक मार करने वाला फाइटर प्लेन है। इसकी तकनीक पूरे दुनिया में इसे आगे रखती है। इस फाइटर प्लेन को अमेरिका ने रैप्टर फाइटर प्लेन की अगली पीढ़ी के तौर पर विकसित किया है।

टी-50 सुखोई:

भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से बनाई गई फाइटर प्लेन केवल भारत और रूस सेना के पास ही है। यह फाइटर प्लेन पांचवी पीढ़ी के दुनिया का सबसे उन्नत फाइटर प्लेन होगा। यह सिंगल सीटर और डबल सीटर दोनों ही श्रेणी में बनाए गए हैं। अभी इस श्रेणी के केवल 5 विमान तैयार किए गए हैं।


 एफ-22 लॉकहीड :

इस फाइटर प्लेन को दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन माना जाता है।यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आता और बेहद कम समय में दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने पर सक्षम है। अमेरिका को इस खास फाइटर प्लेन पर काफी हद तक नाज है। दोस्तो इसी तरह के विशेष जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और कमेंट करके अपनी राय दें।

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाईलें।

Add Comment
किसी भी देश की मज़बूत सेना उसके लिये बाहरी खतरों से सुरक्षा के लिये उसकी गारंटी होती है एक मज़बूत सेना के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है उसका अत्याधुनिक हथियारों से लैस होना और इस कड़ी में मिसाइलें सबसे प्रभावी शाबित होती है दुनिया में आज ऐसे भी मिसाइल्स बन चुकी हैं जिनका महज़ एक बार इस्तेमाल करने से पूरा देश नेस्तनाबूद हो सकता है

1. एल जी एम 30 माईन्युट मैन 
एल जी एम 30 माईन्युट मैन मिसाइल अमेरिका के पास मौजूद सबसे सक्षम मिसाइलों में से एक है इसकी मारक क्षमता 13000 किलोमीटर है और यह एक साथ तीन परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है, जो तीन अलग -अलग लक्ष्यों को एक साथ भेद सकते हैं अमेरिका ने इसे ट्राईडेंट सिस्टम से लैस कर इसे सबसे घातक हथियार बना दिया है यह अमेरिकी सेना में शामिल एक मात्र अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल है

2. आर 36
आर 36 मिसाइल सोवियत रूस के ज़माने से सबसे ताकतवर मिसाइल है इस मिसाइल के जरिये रूस ने अमेरिका पर बढ़त बना ली थी यह मिसाइल एक साथ 10 से ज्यादा ठिकानों पर लक्ष्य साधने में सक्षम है इस मिसाइल को शुरुआत में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिये बनाया गया था जिसे बाद में मारक हथियार में तब्दील कर दिया गया यह मिसाइल 10200 किलोमीटर से लेकर 16000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है

3. डोंग फेंग 41
डोंग फेंग 41 मिसाइल परमाणु हथियारों को ढोने में सक्षम है और साथ ही में इसे किसी भी जगह से छोड़ा जा सकता है इस मिसाइल को सड़क पर खड़े ट्रक लांचर से भी छोड़ा जा सकता है इस मिसाइल की रेंज लगभग 14000 किलोमीटर है और इसकी हद में लगभग पूरी दुनिया आती है

4. अग्नि 5 
अग्नि 5 मिसाइल भारत की सबसे दूर मारक क्षमता वाली मिसाइलों में से एक है यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने के अलावा एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है इस मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर है जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। अगर आप को यह रोचक जानकारी अच्छी लगी तो लाइक, फॉलो, शेयर, और comment, ज़रूर करैं।

RELATED POSTS

loading...