Some interesting information about the President of India.
जैसा कि सब जानते है 17 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए मतदान होगा, और 20 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। 25 जुलाई को देश के मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल पूरा हो जाएगा और उस से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा।
राष्ट्रपति का चुनाव:
भारत मे राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्ट्रॉल कालेज द्वारा किया जाता है, जो कि एक विशेष और सर्वोत्तम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया की विशेषता यह है कि जनता के सीधे अपने राष्ट्रपति चुनने की बजाय जनता द्वारा चुने गए सांसद और विधायक मिलकर अपने वोटों द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
राष्ट्रपति का महत्व और अधिकार:
भारत के राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक कहलाते हैं और भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
भारत के राष्ट्रपति देश के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं, और संघ द्वारा किये गए सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। राष्ट्रपति के पास एक मुख्य अधिकार यह भी है कि वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। भारत के राष्ट्रपति को सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने के अधिकार प्राप्त है, इसके अलावा युद्ध और शांति की घोषणा करने जैसे मुख्य अधिकार भी राष्ट्रपति के पास है।
मौजूदा भारत गणराज्य के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हैं, जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति के लिए देश मे एक विशेष संबोधन (महामहिम) का प्रयोग किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन है, जो रायसीना हिल के नाम से प्रख्यात है।
भारत मे राष्ट्रपति की नियुक्ति इलेक्ट्रॉल कालेज (The Electoral College of India) द्वारा की जाती है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष होता है। भारत मे राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं, अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है।
भारत के पहले राष्ट्रपति:
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद थे। डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद की नियुक्ति 26 जनवरी 1950 को हुई थी। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है।
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति:
भारत मैं महिलाओ को भी समानता के अधिकार प्राप्त हैं और देश की कोई भी महिला जो राष्ट्रपति पद के लिए योग्य है इस पद के लिए आवेदन कर सकती है। प्रतिभा सिंह पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।
राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण:
भारत के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण कराने का अधिकार भारत के मुख्य न्यायाधीश को प्राप्त है। भारत के राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी को 25 जुलाई, 2012 को संसद के केंद्रीय कक्ष में भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाये थे, भारत के मुख्य न्यायाधीश।
भारत के राष्ट्रपति के पास वैसे तो पर्याप्त शक्ति होती है, पर राष्ट्रपति के पद में ज्यादातर अधिकार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं।
भारत के राष्ट्रपति का वेतन:
भारत के राष्ट्रपति का वेतन 1,50,000 (US$2,190) (per month) है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कैबिनेट सचिव की तनख्वाह राष्ट्रपति से ज्यादा हो गई थी जिसके बाद सरकार ने राष्ट्रपति के वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। कैबिनेट और संसद द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति के वेतन में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी और यह 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 5 लाख रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही भारत के राष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति के बाद 1.5 लाख रुपये की पेंशन मिलेगी। राष्ट्रपति के जीवनसाथी को 30,000 रुपये महीने की सेक्रेटेरियल सहायता मिलेगी।
भारत के राष्ट्रपति के बारे में यह रोचक जानकारी आपको अच्छी लगी तो इस विषय मे अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखे।












